राजपाल यादव बोले, ‘हम सब एक परिवार की तरह काम करते हैं’
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर कुछ समय पहले अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से अचानक अलग होने के कारण अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ‘केप ऑफ गुड सिनेमा’ ने परेश रावल पर करीब 25 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया था। हालांकि बाद में मामला सुलझ गया। इसके बाद परेश रावल फिर से फिल्म से जुड़ गए। अब इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी।
राजपाल यादव ने विवाद पर सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन...
इसी विवाद को लेकर जब अमर उजाला ने अभिनेता राजपाल यादव से सवाल किया, तो उन्होंने इस मुद्दे पर सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए कलाकारों के रिश्तों और इंडस्ट्री के माहौल पर बात की। राजपाल ने कहा, ‘देखिए, हम लोग सब बहुत क्रिएटिव लोग हैं। हम एक-दूसरे के साथ काम करते हुए लगातार सीखते रहते हैं। जब साथ काम करते हैं तो सब एक परिवार की तरह हो जाते हैं। सभी का एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा व्यवहार होता है। ‘एक्शन’ बोलते ही हम अपने किरदार में उतर जाते हैं, जैसे एक-दूसरे के दुश्मन हों। लेकिन जैसे ही ‘कट’ होता है, हम एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। यही फिल्म मेकिंग का तरीका है। यही प्यार सबको जोड़कर रखता है।’
अक्षय और परेश के साथ काम करने का अनुभव
अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम करने के अनुभव पर राजपाल यादव ने कहा कि उनके साथ काम करते हुए एक खास बॉन्ड बन जाता है। उन्होंने कहा, ‘हमने बॉलीवुड में कई लीडिंग एंटरटेनर स्टार्स के साथ काम किया है। अक्सर ऐसा होता है कि एक बार साथ काम करने के बाद दूसरी और तीसरी बार भी साथ काम करने का मौका मिल जाता है। अक्षय भाई और परेश भाई के साथ भी हमने कई फिल्में साथ की हैं। समय के साथ अनुभव बढ़ता जाता है। इसके साथ-साथ आपसी बॉन्ड भी मजबूत होता जाता है। जब हम तीन-चार फिल्में साथ कर लेते हैं तो ऐसा लगता है जैसे बीच में कोई दूरी आई ही नहीं।’
मल्टी स्टारकास्ट फिल्मों में सीखने को मिलता है बहुत कुछ
राजपाल यादव ने यह भी कहा कि मल्टी स्टारकास्ट फिल्मों में काम करना अपने आप में अलग अनुभव होता है। उन्होंने कहा, ‘अक्षय भाई, परेश भाई, असरानी सर और जितने भी ये चेहरे आप देख रहे हैं, इन सबके साथ मुझे अलग-अलग फिल्मों और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम करने का मौका मिला है। ये सभी इतने लेजेंड कलाकार हैं कि इनके साथ काम करते हुए हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है। हर कलाकार से अलग-अलग तरीके से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है।’

हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत