रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बांग्लादेशी घुसपैठिए छत्तीसगढ़ से डिपोर्ट
रायपुर : छत्तीसगढ़ में अवैध तरीक से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर पुलिस ने आज मंगलवार को उनके देश बांग्लादेश के लिये भेजा। करीब 30 बांग्लादेशियों को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, मोहला-मानपुर और चिरमिरी आदि जिलों से पकड़ा गया था। इन सभी को प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर उनके देश भेजने की व्यवस्था की गई। 30 बांग्लादेशी नागरिकों को रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए गुवाहटी भेजा गया। केंद्र सरकार से डिपोर्ट की अनुमति मिलने के बाद इन सभी घुसपैठियों को लेकर रायपुर पुलिस भारत-बांग्लादेश सीमा की ओर रवाना हुई। इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल को सौंपा जायेगा। इसके बाद बीएसएफ सभी आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन लोगों को बांग्लादेश भेजेगी। आज इस संबंध में विधानसभा के मानसून सत्र में यह मामला जोर-शोर से गूंजा।

एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी