बारिश-बिजली की चेतावनी, मौसम ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली| दिल्ली और एनसीआर में सर्द हवाओं और प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। हाल के मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर रात घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।मौसम विभाग ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को खास तौर पर तेज बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 29 जनवरी को एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय घने कोहरे के चलते सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की गई है। अगले दिन, यानी 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि कोहरा मध्यम रहेगा।
31 जनवरी और 1 फरवरी को मौसम का कहर
31 जनवरी और 1 फरवरी को मौसम और ज्यादा करवट ले सकता है। 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश या गरज के साथ छींटे और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 1 फरवरी को मौसम विभाग ने खास अलर्ट जारी किया है। इस दिन सुबह से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। तापमान इस दिन 18 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता
ठंड और मौसम के इस बदले मिजाज के बीच वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय है। नोएडा के सेक्टर-1 में एक्यूआई 299, सेक्टर-125 में 291, सेक्टर-116 में 287 और सेक्टर-62 में 232 रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 331, लोनी में 340, वसुंधरा में 323 और संजय नगर में 212 दर्ज किया गया।दिल्ली में आनंद विहार में एक्यूआई 334, रोहिणी 311, आरके पुरम 316, पंजाबी बाग 302, पटपड़गंज 306, चांदनी चौक 312 और सिरीफोर्ट 315 दर्ज किया गया। हालांकि शादिपुर (138) और आया नगर (178) जैसे कुछ इलाके अपेक्षाकृत सुरक्षित स्थिति में हैं।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा