संसद में राहुल गांधी ने धार्मिक भावनाएं आहत की- बीजेपी नेता
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लखनऊ महानगर की इकाई के मंत्री और पूर्व पार्षद लखविंदर पाल सिंह ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नासमझी से साहिब श्री गुरु नानक देव का अपमान हुआ है। राहुल गांधी ने सदन में गुरु नानक देव के चित्र को हाथों से उठाकर प्रदर्शन किया। लखविंदर पाल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में प्रदर्शन के बाद गुरु नानक देव के चित्र को टेबल पर रख दिया। जहां पर दूसरे कागज भी पड़े थे। राहुल की अश्रद्धा से करोड़ों नानक नाम लेवा संगत के दिलों में ठेस पहुंची है। हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। राहुल गांधी के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र देने के बाद लखविंदर पाल ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध हमारी भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो और हजरतगंज पुलिस तत्काल ही कार्रवाई करे। जिससे करोड़ों सिख समुदाय के लोगों को राहत मिल सके। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद राहुल गांधी ने आक्रामक तरीके से जोरदार भाषण दिया। उन्होंने सबसे पहले संविधान की कॉपी लेकर भाषण की शुरुआत की। लेकिन सदन की कार्यवाही तब अधिक आक्रामक हो गई जब राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर सदन में दिखाई। इसके बाद उन्होंने विभिन्न धर्मगुरुओं की भी तस्वीर दिखाई। साथ ही उन्होंने सिख, ईसाई, इस्लाम और बुद्ध जैसे विभिन्न धर्मों का सहारा लेते हुए कहा कि, सभी धर्मों से हमें यह सीख मिलती है कि डरो मत, डराओ मत। भगवान शिव की फोटो दिखाने के साथ ही राहुल गांधी ने इस्लाम और कुरान का भी जिक्र किया। साथ ही जीजस और गुरु नानक की भी तस्वीर दिखाई। उन्होंने कहा कि, कुरान में लिखा है कि, डरना नहीं है। जीजस भी कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत। राहुल गांधी ने कहा कि सभी धर्म में अहिंसा की बात कही गई है और डर मिटाने की बात कही गई है।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट