दिल्ली में फर्जी वीजा पर विदेश भेजने वाले रैकेट का खुलासा
नई दिल्ली । दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को विदेश भेजने के रैकेट का खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले विदेश से लौटी एक भारतीय महिला यात्री और एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी एजेंट की पहचान, कलवीर सिंह के रूप में हुई है। कलवीर सिंह राजस्थान के अनूपगढ़ जिले का रहने वाला है। कलवीर सिंह अपने साथियों के साथ मिल कर विदेश में सैटल होने की चाह रखने वाले भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाता था। इस मामले में डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि बीते 26 जनवरी की रात पंजाब की रहने वाली किरणदीप कौर नामक एक महिला यात्री मलेशिया से लौटी थी। अराईवल इमिग्रेशन जांच के दौरान उसके पासपोर्ट पर चार अगस्त 2022 के आईपीसी तिरुचिरापल्ली और 29 दिसम्बर 2023 के आईपीसी मुम्बई की अराईवल और डिपार्चर इम्मीग्रेशन की फर्जी मोहर होने का पता चला। इस पर एयरपोर्ट पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि कुछ एजेंट्स के माध्यम से उसने अपने पासपोर्ट पर यह फर्जी मुहर लगवाई थी। इसके लिए उसने एक एजेंट के बैंक खाते में पैसे भेजे थे। गिरफ्तार महिला यात्री ने बताया कि उसी एजेंट ने उसे बैंकॉक के रास्ते मलेशिया भेजा था। जहां उसका पासपोर्ट उस एजेंट ने ले लिया था और उसने वहां उसके लिए जॉब की व्यवस्था की थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि जब वह भारत वापस आने लगी तो उसके पासपोर्ट पर एजेंट ने यह फर्जी मुहर लगाई थी। इसके लिए उसने मलेशिया में 2300 रिंग्गित कैश में भुगतान किया था। महिला से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद आरोपी एजेंट की गिरफ्तारी के लिए एसीपी की देखरेख में एसएचओ विजेंदर राणा के नेतृत्व में महिला एसआई सरोज, एएसआई ओमप्रकाश और अन्य की टीम का गठन किया गया। जांच में जुटी पुलिस टीम ने महिला यात्री द्वारा एजेंट के बैंक एकाउन्ट में किए गए ट्रांजेक्शन की डिटेल हांसिल की। फिर एजेंट के बैंक एकाउन्ट को खंगाला। इससे पुलिस को पता चला कि पैसे कलवीर सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जिसे आगे कई एजेंट्स के बैंक खातों में भेजा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मार कर राजस्थान से कलवीर सिंह को दबोच कर लिया। आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया कर लिया गया है, जिसमें पुलिस को चैट, मैसेज, वॉइस मैसेज, ट्रांजेक्शन जैसे कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12वीं पास है और उसने आईटीआई का कोर्स किया है। वह अन्य एजेंटों के साथ कमीशन पर काम करता था। इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की छानबीन में जुट गई है। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर उंसके साथियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुरे सिंडिकेट के खुलासे की कोशिश में लगी हुई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ