बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के विरोध में अमेरिका में प्रदर्शन
वाशिंगटन। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही है हिंसा के विरोध में अमेरिका के ह्यूस्टर शहर में कई भारतीय और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने का आग्रह किया और उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई करने का वक्त है।
जानकारी के मुताबिक ह्यूस्टर में रविवार को शुगर लैंड सिटी हॉल में सैकड़ों भारतीय औ बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी अल्पसंख्यकों ने बांग्लादेश में हिंसा को रोकने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को खत्म करने की मांग की और वह हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर लिखा था-हिंदू नरसंहार बंद करो, अब खड़े हो जाओ और बोलो, हिंदू जीवन मायने रखता है, और हम भागेंगे नहीं, हम छिपेंगे नहीं जैसे भावनात्मक स्लोगन लिखे हुए थे।
आयोजकों ने बाइडेन प्रशासन से बांग्लादेश में अत्याचारों को रोकने और अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की। हिंदू समुदायों के खिलाफ हिंसा में हालिया बढ़ोरती क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक तत्काल और खतरनाक खतरा बन गई है, और अब कार्रवाई करने का समय आ गया है।

ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला कायम रखा
एनसीईआरटी और यूजीसी के नियमों पर सफाई, पाठ्यक्रम में बदलाव के संकेत
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने घोषित किए प्रत्याशी, चुनावी रणनीति हुई साफ
ईरान-US टकराव के बीच PAK में कूटनीतिक हलचल, तीन देशों के विदेश मंत्री करेंगे चर्चा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का कोलकाता पर भारी रिकॉर्ड
अमरावती को लेकर फिर तेज हुई सियासत, विधानसभा में प्रस्ताव पारित
तीन खिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने भी IPL का किया रुख
सभी हाईकोर्ट को निर्देश: दुष्कर्म पीड़ितों की पहचान हर हाल में गोपनीय रखी जाए
भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टकराईं बाइकें, दोनों चालकों की गई जान
सतीशन पर RSS से मदद लेने का आरोप, केरल में सियासी हलचल