जिम फायरिंग केस में पुलिस का पलटवार, एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के '24 एचएस फिटनेस जिम' पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की मुस्तैदी और लगातार जारी एक्शन के बीच बुधवार रात एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो और खतरनाक शूटरों को धर दबोचा गया है।
एनकाउंटर के बाद दबोचे गए दो शूटर
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात को हुई इस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपियों की पहचान हकीकत और सागर के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं और वारदात के बाद से ही लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।
11 जून को जिम पर की थी फायरिंग
यह पूरा मामला बीती 11 जून का है, जब बदमाशों ने पश्चिम विहार स्थित फिटनेस जिम को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस की कई टीमें इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं।
मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां
जिम फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार रंग ला रही है और अब तक कुल चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसी मामले में पिछले हफ्ते भी हरियाणा के बहादुरगढ़ से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो अन्य शूटरों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए नए आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र