पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किया रोड शो
वाराणसी । पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो शुरू करने से पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों ने फूलों की बारिश करके उनका स्वागत किया।
नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार अपना नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे। आज प्रधानमंत्री भगवा कुर्ता और सफेद सदरी पहने हुए थे। रोड-शो के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। रोड-शो मालवीय चौराहा से संत रविदास गेट होते हुए आगे बढ़ा। रोड-शो में पांच हजार से ज्यादा महिलाएं पीएम मोदी के वाहन के आगे पैदल यात्रा करती दिखीं। सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम दिखा। लोग छतों और ऊंची जगहों पर पीएम की एक झलक पाने के लिए चढ़े नजर आए।
पीएम मोदी के स्वागत में संत और किन्नर समाज के लोग भी पहुंचे। जयघोष और शंखनाद के बीच आगे बढ़ते काफिले पर लोग फूलों की बारिश करते दिखे। रोड-शो के रास्ते में एक स्वागत स्थल पर किन्नर संत महामंडलेश्वर कौशल्यानन्द गिरी ने अपने शिष्यों के साथ प्रधानमंत्री का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया और भाजपा सरकार को इस बार 400 पार का आशीर्वाद दिया।
काशी में पीएम मोदी ने पिछली बार भी अपने नामांकन से एक दिन पूर्व रोड शो किया था। वाराणसी के स्थानीय लोगों ने दावा किया कि 2014 और 2019 के रोड-शो से भी ज्यादा लोग इस बार के रोड शो में उमड़ पड़े। प्रधानमंत्री दोनों हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते नजर आए। करीब छह किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान शहनाई की धुन, शंखनाद, ढोल की थाप और मंत्रोच्चार के बीच पूरी यात्रा काशी की संस्कृति में रची-बसी नजर आई।
प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर सबका अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान ‘हर घर मोदी-हर हर मोदी और ‘अबकी बार-400 पार का नारा भी गूंज रहा था। काशी अग्रवाल समाज के लोगों ने भी मोदी का स्वागत किया। रोड शो मालवीय चौराहा से संत रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम तक गया। रोड-शो के मार्ग पर लगभग 100 बिंदु बनाए गये थे, जिन पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी आदि समाज के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में पीएम का स्वागत करने के लिए कतारबद्ध खड़े दिखे।
शहनाई, शंखनाद, डमरू दल के साथ काशी की जनता के साथ ही कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए कतारबद्ध खड़े दिखे। पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने भी गए। रोड शो के मार्ग पर काशी की विभूतियों के कटआउट भी लगाए गए थे। पीएम मोदी विश्वनाथ धाम से मैदागिन चौराहा, कबीरचौरा, लहुराबीर, तेलियाबाग तिराहा, चौकाघाट चौराहा, लकड़ी मंडी, कैंट ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता होते हुए रात्रि विश्राम के लिए बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंचे।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान