इंदौर मेें मंदिर के पास मिले मांस के टुकड़े, पुलिस फोर्स तैनात
इंदौर । इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में एक मंदिर के समीप मांस के टुुकड़े मिले है। क्षेत्र मेें तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया और गलियों में पुलिस मार्च भी निकला। रतलाम की घटना के बाद पुुलिस इंदौर में भी सर्तकता बरत रही है। मंदिर के अासपास पुलिस ने सफाई भी कराई। अफसरोंं का कहना है कि क्षेत्र में कुत्ते कही से टुकड़े लाए और सड़क पर फैल गए। क्षेत्र के शिव मंदिर में सुबह जब भक्त पहुंचे तो सड़क कर मांस के टुकड़े उन्हें दिखाई दिए। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई। मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे और जिस गली में मांस के टुकड़े मिले। वहां आवाजाही बंद करा दी। इसके बाद मांस के टुकड़े उठवाने के बाद गली की सफाई कराई और पानी से उस हिस्से को धुलवाया गया।। मंदिर की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है,ताकि यह पता चल सके कि किसी व्यक्ति ने तो यह काम नहीं किया, हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि कुत्तें कही से मांस से भरी पाॅलिथीन लाए होंगे और उसमे से मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सीसीटीवी फुटेज में कुछ श्वान भी दिखाई दिए। इस तरह मांस के टुकड़े मिलने से बस्तीवासियों ने नाराजगी भी जताई, लेकिन गली की सफाई के बाद स्थिति सामान्य है।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला