पवित्रा पुनिया ने एजाज खान संग ब्रेकअप पर दी प्रतिक्रिया, कहा.....
बिग बॉस के घर में अब तक कई कपल्स बनें हैं, लेकिन कम ही ऐसे है उन्होंने शो से बाहर आने के बाद अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाया हो। वरना एक समय में आने के बाद कइयों के ब्रेकअप हुए हैं।
इन्हीं में से एक है सीजन 14 का कपल पवित्रा पुनिया और एजाज खान। इस 2024 के शुरुआत में इस कपल ने एलान किया था कि अब हम दोनों साथ नहीं है। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने इस पर खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन अब पवित्रा पुनिया ने इस पर बात की और अभिनेता को गलत च्वाइस का करार दिया।
'मैंने गलत इंसान से प्यार किया'
उन्होंने कहा- 'रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी मैं लेती हूं, क्योंकि मेरी च्वाइस गलत थी। मैंने गलत इंसान से प्यार किया।
'रिश्ता नहीं टिक सका'
बीते दिनों रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने कहा था, ''हर चीज की एक शेल्फ लाइफ होती है, कुछ भी परमानेंट नहीं होता। रिश्तों में भी एक शैल्फ-लाइफ हो सकती है। एजाज और मैं महीनों पहले अलग हो गए हैं और मैं हमेशा उनके अच्छे होने की कामना करूंगी। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन रिश्ता टिक नहीं सका। बता दें कि एक्टर पवित्रा से 11 साल बड़े हैं।
पवित्रा का एक्टिंग करियर
पवित्रा पुनिया ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो 'स्प्लिट्सविला 3' के फाइनलिस्ट में भी पहुंचीं थी। इसके बाद वह 'ये है मोहब्बतें', 'अलादीन-नाम तो सुना होगा' एकता कपूर के शो नागिन का भी हिस्सा बनी थी। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'लव यू जिंदगी' शो में दिखाई दी थी।
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल