एक के बाद एक वारदात पर वारदात दिल्ली में अपराधियों ने हद कर दी
नई दिल्ली । दिल्ली में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। वे एक के बाद वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी के वसंत कुंज में एक छात्र से पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देकर 5 लाख की ठगी को अंजाम दिया गया। वहीं, संगम विहार इलाके में एक शख्स के एटीएम चोरी से 65 हजार रुपये निकालने का मामला सामना आया है। इसके अलावा चावड़ी बाजार इलाके में चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तिमारपुर इलाके में छात्रों के बीच में लड़ाई हो गई। मामला लाइब्रेरी में फोन साइलेंट करने से जुड़ा है। बीटेक के एक छात्र को पार्ट टाइम जॉब ऑफर के बहाने 5 लाख की ठगी के मामले में एक साइबर गैंग पकड़ा गया है। पुलिस ने केस में किशनगढ़ वसंतकुंज निवासी 22 वर्षीय सूरज श्रीवास्तव, सोहना हरियाणा निवासी 28 वर्षीय विक्रम साहनी व 35 वर्षीय पीयूष जैन नाम के तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सूरज श्रीवास्तव बीए, विक्रम साहनी 12वीं और पीयूष जैन एमबीए कर चुका है। पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, 20 ब्लैंक चेक और 2 चेक बुक बरामद की हैं। डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीना के मुताबिक, तिमारपुर निवासी आर्यन राणा नाम के बीटेक छात्र ने शिकायत दी थी। बताया टेलीग्राम पर एक मेसेज मिला। वर्क फ्रॉम होम से मोटी कमाई का झांसा दिया। आरोपियों ने बताया कि उसे फ्लाइट के बारे में रिव्यू देने हैं। टास्क पूरा करने पर आरोपियों ने उसे 50 रुपये दिए। इसके बाद कंपनी ने मोटे कमीशन के साथ अन्य प्रीपेड कामों की पेशकश की। जिसमें पहले रुपये निवेश करने के बाद बाद में अच्छा रिर्टन का झांसा दिया।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान