ओली पोप ने हैदराबाद टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जा रहा है. पहली पारी में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 412 रन है. इस तरह अंग्रेजों की बढ़त 222 रनों की हो गई है. इंग्लैंड के लिए ओली पोप 191 रन बनाकर क्रीज पर हैं. यह खिलाड़ी अब तक अपनी पारी में 20 चौके जड़ चुका है. साथ ही ओली पोप ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, ओली पोप भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
ओली पोप ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ा...
इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम दर्ज था. लेकिन अब ओली पोप ने अपने पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ दिया है. एलिस्टर कुक ने 2012 में अहमदाबाद में 176 रनों की पारी खेली थी, लेकिन अब ओली पोप आगे निकल चुके हैं. भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैचों में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, ओली पोप के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है.
ओली पोप की बदौलत इंग्लैंड की स्थिति हुई मजबूत...
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 246 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 436 रन बनाए. इस तरह भारतीय टीम को 190 रनों की मजबूत बढ़त मिली, लेकिन दूसरी पारी में मेहमानों ने शानदार पलटवार किया. ओली पोप के शतक की बदौलत इंग्लैंड टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है. फिलहाल, इंग्लैंड की बढ़त 223 रनों की हो चुकी है. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि ओली पोप और बाकी बचे बल्लेबाज कितना रन जोड़ पाते हैं?
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान