16 चोरी की साइकिलों के साथ पकड़ा गया कुख्यात चोर
दिल्ली | दिल्ली पुलिस की द्वारका दक्षिण थाना टीम ने एक बड़े सफल अभियान में कुख्यात साइकिल चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 16 चोरी की साइकिल बरामद की गईं, जिससे क्षेत्र में हुई चोरी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ.मामले की शुरुआत द्वारका दक्षिण क्षेत्र में साइकिल चोरी की बढ़ती शिकायतों से हुई, जहां कई लोगों ने साइकिल चोरी की शिकायत की. एसीपी द्वारका किशोर कुमार रेवाला के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर राजेश कुमार साह (एसएचओ, द्वारका दक्षिण) ने एक विशेष टीम गठित की. टीम में हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार (987/डीडब्ल्यू), मनोज कुमार (828/डीडब्ल्यू), गजे सिंह (1030/डीडब्ल्यू), सुरेंद्र (764/डीडब्ल्यू) और कांस्टेबल तुषार यादव (1803/डीडब्ल्यू) शामिल थे.
सीसीटीवी और गुप्त सूचना से कार्रवाई
टीम ने आसपास के इलाकों में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया और तकनीकी व मैनुअल खुफिया जानकारी एकत्र की गई. 28 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 7 बजे हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि चोर कुछ ही मिनटों में डीडीए पार्क या भैंस वाला पार्क के पास आएगा. टीम ने तुरंत भैंस वाला पार्क के पास घेराबंदी की.
कुछ देर बाद गणपति चौक की ओर से एक व्यक्ति साइकिल चलाते हुए आता दिखा. वह संदिग्ध लगा. पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी साइकिल छोड़कर सेक्टर 7 के डीडीए पार्क की ओर भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया और उसे दबोच लिया.शुरुआती जांच में पता चला कि साइकिल ई-एफआईआर 80101951/2025 (धारा 303(2) बीएनएस, थाना द्वारका दक्षिण) के तहत चोरी की थी. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह साइकिल रामफल चौक रोड, इंस्टाइल सैलून, सेक्टर 7 के सामने से चुराई थी. आगे की पूछताछ में उसने अन्य चोरियों की बात स्वीकारी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 15 और साइकिल बरामद कीं. अब तक कुल 16 साइकिल बरामद हुई है.
आरोपी की पहचान और आपराधिक इतिहास
आरोपी की पहचान अमरीश तिवारी, पुत्र सतीश तिवारी, निवासी नन्हे पार्क, मटियाला, दिल्ली गांव बरदाद, थाना मिश्रोलिया, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उपायुक्त द्वारका जिला अंकित सिंह (आईपीएस) ने टीम की प्रशंसा की और कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की जिम्मेदारी, मेहनत और कुशलता का प्रतीक है|

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना