ना बहस, ना झगड़ा फिर भी सजा! DC के मुकेश कुमार पर BCCI ने ठोका जुर्माना
ना लड़ाई की. ना किसी से बहस हुई. ना ही किसी को गेंद या बल्ला दे मारा. फिर किस बात की मिली सजा? यही सवाल करेंगे आप जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी का हाल जानेंगे. लेकिन, जानकारी दुरुस्त कर लें कि IPL में ऐसा भी होता है. हम बात कर रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की, जिन्हें मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों को नुकसान पहुंचाने के नाम पर सजा सुनाई गई है. BCCI की ओर से उन पर जुर्माना लगाया गया है.
मुकेश कुमार पर लगा 10 % का जुर्माना
IPL ने बयान जारी कर बताया कि मुकेश कुमार को कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.2 के तहत लेवल 1 का दोषी पाया गया है. इसमें किसी भी खिलाड़ी पर क्रिकेट उपकरणों को नुकसान पहुंचाने, उससे जुड़े कपड़ों या फिर क्रिकेट मैचों के कार्यक्रमों पर कमेंट करने को लेकर जुर्माना लगता है. मुकेश कुमार ने अपना गुनाह कबूल किया है, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 10 फीसद जुर्माना लगाया गया है. प्रेस रिलीज में आगे कहा गया कि लेवल 1 का दोषी पाए जाने के केस में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है.
मुकेश ने गलती मानी, इसलिए सजा
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली के गेंदबाज पर ये आरोप तो लग गया. इसके लिए उस पर जुर्माना भी लगा दिया गया. लेकिन, ये समझ नहीं आया कि मैच के दौरान ऐसा कब और कैसे हुआ? क्योंकि मुकेश के किसी भी उपकरण को नुकसान पहुंचाने या उसे लेकर कमेंट करने का वीडियो सामने नहीं आया है. हालांकि, उन्होंने अपनी गलती मानी, जिसके चलते उन पर 10 फीसद जुर्माना लगाया गया और 1 डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया.
मुंबई के खिलाफ 4 ओवर में 48 रन देकर लिए 2 विकेट
जुर्माना लगने से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी मुकेश कुमार का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने 4 ओवर में विल जैक्स और तिलक वर्मा के 2 विकेट जरूर लिए थे मगर 48 रन लुटाने के बाद. दिल्ली की बैटिंग के दौरान केएल राहुल ने उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रिप्लेस किया था.

CSK के खिलाफ मैच के बाद BCCI का बड़ा फैसला
प्याज उत्पादकों को मिलेगा समर्थन, केंद्र सरकार ने खरीद दर तय कर शुरू की पहल
महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ी गिग वर्कर्स की परेशानी, फूड डिलिवरी पर असर पड़ने के आसार
महिला अधिवक्ता सुरक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट सक्रिय, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश
श्योपुर में आंगनबाड़ी की लापरवाही उजागर, कीड़े मिली दाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कई जिंदगियां निगल चुकी सड़क, मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग तेज
‘अपराधियों को संरक्षण मिल रहा’, RG Kar पीड़िता की मां ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप
ताइवान मुद्दे पर अमेरिका के बदले संकेत, ट्रंप के रुख के बीच चीन ने बढ़ाई कूटनीतिक चालें
कान फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड और भारतीय सिनेमा का संगम