नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगा बेफिक्र सफर
जबलपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का जबलपुर में लोकार्पण किया। इस फ्लाईओवर के बनने से 40 मिनट का सफर महज 10 मिनट में पूरा होगा। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा, ‘देश मे तेजी से सड़कों का जल बिछाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट हमने लिए हैं। आने वाले समय में ढाई हजार किलोमीटर की सड़क बनेगी।
साढ़े पांच हजार करोड़ की लागत से बनेगा टाइगर कॉरिडोर
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश में साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए की लगात से टाइगर कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके अलावा जबलपुर में 2 रोप बनाए जाएंगे. DPR तैयार की जा रही है।सालाना टोल पास के लिए भी हमने नई पॉलिसी बनाई है। नए पब्लिक ट्रांसपोर्ट बनाए जा रहें हैं. आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल से मुक्ति चाहिए। हाइड्रोजन आने वाला समय है. हम एनर्जी को निर्यात करने वाला देश बनेंगे और देश का किसान एनर्जी डाटा बनेगा।
40 मिनट का सफर महज 10 मिनट में पूरा होगा
मदनमहल से दमोहनाका के बीच अत्याधुनिक तकनीक से करीब 8 किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर बनाया गया है। इस फ्लाई ओवर के बनने से शहर वासियों को निजात से मुक्ति मिलेगी। इस पुल के बनने से 40 मिनट का सफर महज 10 मिनट में पूरा होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस फ्लाईओवर का मध्य प्रदेश की जनता के लिए लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश