तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के चोटिल होने से परेशान न्यूजीलैंड की टीम
नई दिल्ली । न्यूजीलैंड के मुख्य तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध है इससे टीम को वनडे टूर्नामेंट में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंटरनेशनल लीग टी20 मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी। इस चोट से वे परेशान हैं।
न्यूजीलैंड 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला ग्रुप ए मैच खेलेगा। कोच गैरी स्टीड ने पुष्टि की कि प्रमुख गेंदबाज ने चोट की गंभीरता को जानने के लिए स्कैन कराया गया है। न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ट्राई सीरीज भी खेलनी है, इसमें पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका अन्य दो टीम हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के मैच की शुरुआत से पहले आईसीसी ने स्टीड के हवाले से कहा, ‘‘लॉकी का कल संयुक्त अरब अमीरात में स्कैन हुआ था। हम अपने रेडियोलॉजिस्ट से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जो हमें इसकी गंभीरता के बारे में हमें बताएगा। कोच स्टीड ने कहा कि विशेषज्ञों की सलाह के बाद फर्ग्यूसन के संबंध में फैसला होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलयम ओ’रुर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन और विल यंग शामिल है।
आशीष/ईएमएस 09 फरवरी 2025

गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश को देश में सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूकंप के झटकों से जापान में दहशत, लोग घरों से बाहर निकले
टीएमसी में नई जिम्मेदारी से सियासी टकराव, कल्याण बनर्जी बने निशाने पर
पूर्व विधायक की पत्नी और बेटे को भी 10-10 साल कैद की सजा
केन-बेतवा विरोध: धोड़न गांव दहला, एक आदिवासी युवक की हत्या
राहुल गांधी सिर्फ बयानबाजी करते हैं, कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं: वल्लभ
जांच के दौरान 2138 LPG सिलेंडरों के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी
डेंटिस्ट के लिए हैं अच्छे अवसर