दिल्ली-खजुराहो के बीच चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन
नई दिल्ली । दिल्ली को एक और वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन दिल्ली-खजुराहो के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को चलाने की स्वीकृति दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर 12 मार्च को रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस (22470) दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ होते हुए दोपहर 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वहां आधे घंटे रुकने के बाद यह ट्रेन दोपहर बाद 2:50 बजे खजुराहो से वापस दिल्ली की ओर चलेगी और रात 11 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचेगी। सोमवार को छोड़ यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। निजामुद्दीन-खजुराहो से चलने वाली वंदे भारत आगरा और मथुरा स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। इससे ट्रेन को और भी रफ्तार मिलेगी। कमलापति-दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत को आगरा और मथुरा स्टेशन पर भी स्टॉपेज मिला है।
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल