इंदौर , विद्यार्थियों में भरा नया उत्साह"प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में  सराही इंदौर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर नीरज संकट की संचालन शैली, कार्यक्रम में दिखी नई ऊर्जा..स्प्रेडिंग स्माइल्स प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना था, जो सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं। बस्ती क्षेत्रों से आने वाले ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 40 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के सपनों और मेहनत को सार्थक बनाने का प्रयास किया है।कार्यक्रम के दौरान इंदौर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर नीरज संकट ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। उनकी सहज, प्रभावी एवं ऊर्जावान संचालन शैली ने पूरे कार्यक्रम को एक विशेष पहचान प्रदान की। लगभग तीन घंटे तक चले इस आयोजन में उन्होंने अपनी वाणी, विचारों और प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों को कार्यक्रम से जोड़े रखा।संचालन के दौरान नीरज संकट ने केवल कार्यक्रम का संचालन ही नहीं किया, बल्कि विद्यार्थियों के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और शिक्षा के महत्व को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार किया तथा अभिभावकों को अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति नई आशा और विश्वास प्रदान किया।कार्यक्रम में उपस्थित अनेक वरिष्ठ अतिथियों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने उनकी संचालन शैली की सराहना की। अतिथियों का कहना था कि उनकी प्रस्तुति में संवेदनशीलता, ऊर्जा और सामाजिक सरोकारों का सुंदर समावेश देखने को मिला। उनके शब्दों ने कार्यक्रम को केवल एक सम्मान समारोह न बनाकर प्रेरणा और सकारात्मक सोच का मंच बना दिया।नीरज संकट पिछले दो वर्षों से स्प्रेडिंग स्माइल्स प्रतिभा सम्मान समारोह से जुड़े हुए हैं और निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनके इस जुड़ाव के पीछे मुख्य बात समाजसेवी राहुल लोदवाल की सक्रियता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का होना, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए राहुल लोदवाल और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों ने अनेक युवाओं को प्रेरित किया है,  उनका मानना है कि राहुल लोदवाल जैसे लोग समाज के वंचित एवं निम्न वर्ग के बच्चों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हैं और सामाजिक बदलाव के नए आयाम स्थापित करते हैं। यही कारण है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनकर निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।इस विषय पर अपने मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों के प्रति भी आभार भी व्यक्त किया। उनका कहना है कि मंच संचालन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा उन्हें आदरणीय इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी व, अपने परम मित्र रिषभ बगोरा तथा अपनी बड़ी बहन नेहा शर्मा से निरंतर प्राप्त होती रही है। उनके विश्वास, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें समाज के लिए बेहतर कार्य करने का आत्मविश्वास प्रदान किया है।स्प्रेडिंग स्माइल्स परिवार के सदस्यों ने भी माना कि नीरज संकट के प्रभावी संचालन ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मंच संचालन क्षमता, समय प्रबंधन और श्रोताओं से संवाद स्थापित करने की कला ने पूरे आयोजन को व्यवस्थित, प्रेरणादायी और यादगार बना दिया।प्रतिभाओं को सम्मानित करने के इस विशेष आयोजन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों के साथ-साथ नीरज संकट की संचालन शैली भी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित लोगों ने उनकी प्रस्तुति, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए इसे समारोह की प्रमुख विशेषताओं में से एक बताया।