मेरठ: सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल की कोर्ट में वकीलों ने की पिटाई
बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड को लेकर मेरठ की अदालत में बुधवार को जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. पुलिस जब सौरभ की हत्यारन पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर कोर्ट से निकल रही थी, वकीलों ने पकड़ कर धुनाई कर दी. दोनों को थप्पड़ मारने के लिए वकील गाड़ियों तक पर चढ़ गए. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने इन दोनों को बचाकर हवालात तक पहुंचाया. इस घटना की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं.
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को एसीजेएम सेकेंड की कोर्ट में पेश किया. इस दौरान एसीजेएम की पूछताछ में दोनों आरोपियों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी. साहिल से जब एसीजेएम ने नाम पूछा तो उसने कड़क अंदाज में कहा कि साहिल शुक्ला. वहीं जब मुस्कान से उसका जुर्म पूछा तो कहा कि उसने अपने पति की हत्या की है. इसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इधर, कोर्ट में भी आरोपियों के तेवर देखकर वहां मौजूद वकीलों में आक्रोश छा गया.
गाड़ी पर चढ़-चढ़कर बजाए थप्पड़
चूंकि आरोपियों की पेशी के दौरान बड़ी संख्या में वकील कोर्ट रूम के अंदर और बाहर मौजूद थे, ऐसे में जैसे ही पुलिस इन दोनों को लेकर कोर्टरूम से बाहर निकली, वकीलों ने हमला कर दिया. आलम यह था कि पुलिस से घिरे होने के बावजूद 20 से अधिक वकीलों ने थप्पड़ मारे. उसे थप्पड़ मारने के लिए वकील गाड़ियों के ऊपर तक चढ़ गए. जो वकील थप्पड़ नहीं मार पाया, वो अफसोस ही करता रह गया. इस मारपीट में आरोपियों के कपड़े तक फट गए.
सीओ समझाते रह गए और पिट गए आरोपी
वकीलों के गुस्से को देखते हुए सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने खुद मोर्चा संभाला और वकीलों को समझाने की कोशिश की. वह एक तरफ से वकीलों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, तो दूसरी तरफ से वकील आरोपी को पीटने लग रहे थे. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों आरोपियों को वकीलों के चंगुल से छुड़ाया और जल्दी से दौड़ाते हुए हवालात में घुसा दिया और फिर पुलिस वैन में बैठाकर वहां से निकाल दिया.

इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में