प्रतिभाओं की खोज में महारथी है मुम्बई इंडियंस
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पहले ही मैचों में जिस प्रकार मुम्बई इंडियंस के दो खिलाड़ियों विग्नेश पुथूर और अश्वनी कुमार ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। उससे एक बात तो साफ है कि मुम्बई इंडियंस टीम को नई प्रतिभाओं की खोज में महारथ हासिल है। वह एक से बढ़कर एक खिलाड़ी ले आते हैं। उसने आईपीएल के अपने पहले ही मैच में केरल के उभरते हुए गेंदबाज विग्नेश पुथूर को शामिल किया था। विग्नेश ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ हुए उस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी कर सभी को प्रभावित किया था। यहां तक सीएसके के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी उनकी प्रशंसा की थी। वहीं इसके बाद पंजाब के एक छोटे से शहर के अश्वनी कुमार ने डेब्यू मैच में चार विकेट लेकर रिकार्ड बना दिया। ये इसलिए संभव हो रहा है क्योंकि मुंबई देशभर से प्रतिभाओं को खोजकर ला रही है। 24 साल के विग्नेश केरल के मलप्पुरम से हैं। उनके पिता सुनील कुमार एक ऑटो ड्राइवर हैं। विग्नेश को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा गया था। बाएं हाथ के स्पिनर होने के साथ-साथ ही वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं।
वहीं अश्वनी कुमार को पंजाब के मोहाली के पास एक छोटे से गांव से लिया गया है। अश्वनी ने डेब्यू मैच में ही चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। उन्हें भी 30 लाख रुपये में खरीदा गया था।
इसके अलावा आजकल टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या भी मुम्बई की ही खोज हैं। इसके बाद से ही इन खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं तिलक वर्मा, नेहल वढ़ेरा, नमन धीर, आकाश मधवाल जैसे खिलाड़ी भी इसी कड़ी का हिस्सा है। इस प्रकार देखा जाये तो हर सत्र में टीम के लिए नये खिलाड़ी निकले हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि मुंबई के स्काउट्स तो गूगल सर्च से भी बेहतर हैं!

कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान