तीसरी बार बन सकते हैं मोदी प्रधानमंत्री
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के फूलपुर में सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनसभा की। उन्होंने मंच से सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने कभी कांग्रेस तो कभी सोशलिस्ट पार्टी। तो कभी जनता दल तो कभी जनता पार्टी तो कभी समाजवादी पार्टी। मेरे अजीज, दोस्तों और बुजुर्गों हमने कुछ हसिल नहीं किया। जिसको आपने वोट दिया, आपने उनकी किस्मत बदल दी। जिसको आपने वोट दिया। उनको आपने लखनऊ की गद्दी पर बैठा दिया तो कभी आपने दिल्ली में बैठा दिया।
उन्होंने आगे कहा कि आपने अपना वोट जिन्हें दिया वो तो आपकी दुअाओं से कामयाब हो गए और सब मिलकर आपको बरबाद करने की कोशिश करने लगे। मेरी आपसे गुजारिश है कि 25 तारीख के दिन आप अपने वोट का सही इस्तेमल करिए। पीडीएम इसलिए बनाया गया है। ताकी पिछला और मुसलमानों की एक सियासी ताकत उत्तर प्रदेश में उभारे। जब एक सियासी खाई को पाटकर एक लीडर नहीं निकलेगा तब तक हम सिर्फ वोट देने वाले बनकर रह जाएंगे।
कहा कि हम एक एटीएम की मशीन बन चूके हैं। जिसमें कोई भी आकर पासवर्ड बदल देता है। मैं कह रहा हूं कि आप महिमा पटेल के लिफाफे के निशान पर मत देकर साथ दिजिए। यह असदउद्दीन ओवाईसी और पल्लवी पटेल का है।
कहा कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। उम्मीद की बुनियाद पर आप वोट दिजिए। वोट आपकी अमानत है याद रखिए और इसका सही इस्तेमाल करिए। यकीनन तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।
बता दें कि अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की नेता और समाजवादी पार्टी से विधायक पल्लवी पटेल अब ‘पीडीएम’ (पिछड़ा दलित मुस्लिम) के जरिए लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को हराएंगी। समाजवादी पार्टी के पीडीए के मुकाबले पल्लवी की पिछड़ा दलित व मुस्लिम नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश है। इसके लिए उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाया है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान