शहर की सड़क पर मॉडल से छेड़छाड़, मदद की गुहार लगी रह गई अनसुनी
गुरुग्राम : साइबर सिटी के राजीव चौक पर कैब का इंतजार कर रही मॉडल को देखकर एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी। युवक की हरकतें जब बढ़ीं तो मॉडल युवती ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मॉडल को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 से कोई मदद नहीं मिली, जिसके बाद इस मामले में मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से गुरुग्राम से जयपुर गई थी। वह जयपुर से तीन अगस्त की सुबह गुरुग्राम के राजीव चौक पर बस से पहुंची। घर जाने के लिए राजीव चौक पर वह कैब का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसने एक युवक को उसे देखकर गंदी हरकतें करते हुए देखा।
मास्क पहने युवक लगातार गंदी हरकत करता रहा। इस दौरान वह उसके आसपास घूमता रहा। उसकी हरकतों की मॉडल युवती ने वीडियो बना ली। कैब से घर पहुंचने के बाद उसने इस वीडियो को गुरुग्राम पुलिस, सरकारी विभागों के अलावा महिला हेल्पलाइन के एक्स अकाउंट पर शेयर किया, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं आया।
महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल किया, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुआ। मॉडल का आरोप है कि पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की जगह कहा कि वह पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराएं। मॉडल ने सवाल उठाए कि ऐसी शिकायतें ऑनलाइन क्यों नहीं दर्ज की जा सकतीं। थाने जाना जरूरी क्यों है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की पहचान होते ही उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें