दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर में युवक की नाबालिगों ने चाकू मारकर की हत्या
दिल्ली। तीन नाबालिगों ने मदनगीर में मंगलवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक की एक दिन बाद जन्मतिथि थी। रंजिश में ये हत्या की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित तीनों किशोरों को पकड़ा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को शाम 5 बजे मदनगीर में एक युवक पर चाकू से हमले की सूचना मिली। उस समय युवक को स्वजन अस्पताल लेकर चले गए थे, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान मुकुल के रूप में हुई। आरोपितों ने मुकुल पर चाकू से कई वार किए थे।
पुरानी रंजिश को लेकर की हत्या
पकड़े गए तीनों नाबालिगों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित मृतक मुकुल के पड़ोसी हैं और इनके परिवार का मृतक परिवार से पिछले काफी समय से रंजिश थी। मुकुल की बहन ने बताया कि घर में कुछ मेहमान आए थे। भाई मुकुल को दुकान से कुछ सामान लेने भेजा था, तभी आरोपितों ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस कार्रवाई करती, तो जिंदा होता बेटा
मुकुल के पिता दिलीप ने बताया कि आरोपितों ने वर्ष 2021 व 2024 में भी मुकुल और उसकी बहन पर हमला किया था, तब बेटी ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। एक आरोपित हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है। आरोप है कि वह मुकुल के परिवार पर पुराना केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन दिलीप ने शिकायत वापस लेने से इन्कार कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए आरोपितों ने मुकुल की हत्या कर दी। मृतक के परिवार ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपितों की धमकी के बारे में पुलिस से शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने करीब 15 शिकायतें पुलिस को दी थी, फिर भी आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य आरोपित पर 27 केस चल रहे हैं, फिर भी खुलेआम घूम रहा है।
मुकुल के जन्मदिन पर घर में छाया मातम
मुकुल का बुधवार को जन्मदिन था। इसको लेकर परिवार वाले तैयारी कर रहे थे, लेकिन जन्मदिन पर घर में मातम छा गया। मृतक की बहन ने बताया कि वारदात के समय घर में कुछ मेहमान आए थे, मुकुल को दुकान से कुछ सामान लेने भेजा था। तभी आरोपितों ने उसकी हत्या कर दी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें