दिल्ली में आज फिर गिरा न्यूनतम पारा, कोहरे से राहत बरकरार
दिल्ली। सर्द हवाओं के कारण शुक्रवार की सुबह दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड ने फिर ठिठुराया, लेकिन कोहरा नहीं दिखा।सुबह का तापमान एक दिन पहले के मुकाबले गिरकर सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उधर एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर सामान्य रहा। मौसम विभाग ने दिन में धूप खिलने और आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को यह 8.2 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर ढाई हजार मीटर रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रह सकता है।दूसरी तरफ तेज हवाओं के असर से शुक्रवार को भी दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से मिली राहत बनी रही। सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 137 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में हल्की धुंध होगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।अगले सप्ताह 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके