मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, सतर्क रहने की अपील
दिल्ली NCR समेत देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कहीं गर्मी से बुरा हाल है तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है।
दिल्ली NCR के मौसम की अगर बात करें तो आज से लेकर 20 अप्रैल तक लगातार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार समेत कुछ राज्यों में बारिश
दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, राजस्थान, यूपी, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में लू की स्थिति रह सकती है। इसके अलावा बिहार समेत कुछ अन्य जगहों पर बारिश के भी आसार हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम इस तरह रहेगा।
17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में हीटवेव का अलर्ट है। इसके अलावा गुजरात में भी आज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन के समय जैसलमेर सबसे गर्म स्थान रहा।
अगले 5 दिन इन राज्यों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल के कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 18 और 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है।

बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं