मनीष सिसोदिया की पदयात्रा स्थगित, 16 अगस्त से होगी आरंभ
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया की आज से शुरू होने दिल्लीव्यापी पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस की वजह से सुरक्षा और सतर्कता कारणों से दिल्ली पुलिस के निवेदन पर यह फैसला लिया गया है। अब मनीष सिसोदिया की पदयात्रा शुक्रवार 16 अगस्त से शुरू होगी। दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने यह जानकारी दी।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, मनीष सिसोदिया भाजपा की केंद्र सरकार की साजिशों को परास्त कर 17 महीने बाद आजाद हुए हैं। वह दिल्ली की जनता से मिलने के लिए आज ग्रेटर कैलाश से पदयात्रा शुरू करने वाले थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस पदयात्रा को स्वतंत्रता दिवस की वजह से एक-दो दिन के लिए टाल दिया जाए। अब यह पदयात्रा 14 अगस्त की जगह 16 अगस्त को उसी स्थान, ग्रेटर कैलाश से शुरू होगी।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट