रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
रायपुर : राज्य सरकार प्रदेश के वन परिक्षेत्रों में अवैध काष्ठ परिवहन पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में अवैध वनोपज परिवहन पर अंकुश लगाते हुए वन अमले ने सागौन काष्ठ से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त करने की उल्लेखनीय कार्रवाई की है। वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परिक्षेत्र में अवैध कटाई एवं वनोपज परिवहन की रोकथाम हेतु रात्रिकालीन गश्त सतत जारी रहेगी तथा वन संपदा को क्षति पहुँचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 02 अगस्त 2026 को रात्रि में अवैध रूप से वनोपज परिवहन किए जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रामानुजनगर श्रीमती पूजा यादव के निर्देशन में तत्काल वन कर्मियों की एक टीम गठित की गई और उसे परिक्षेत्र अंतर्गत सघन गश्त हेतु रवाना किया गया।
रात्रिकालीन गश्त के दौरान 03 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 3ः00 बजे परिसर छिंदिया अंतर्गत वन अमले ने एक पिकअप वाहन को जंगल की ओर जाते हुए देखा, जिस पर तत्परता दिखाते हुए वनकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। मौका स्थल वाहन क्रमांक सीजी.-15 ए.सी. 1294 पर सागौन प्रजाति के 04 नग लट्ठे लोड किए जा चुके थे। वाहन में काष्ठ लोड कर रहे व्यक्ति वन कर्मियों को देखते ही मौके से फरार हो गए।
वाहन चालक से की गई पूछताछ में उसके द्वारा किसी भी प्रकार का परिवहन अनुज्ञप्ति अथवा पास न होना बताया गया। तदुपरांत वाहन मय वनोपज को जब्त करते हुए भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्तशुदा वाहन एवं वनोपज को वन परिक्षेत्र कैम्पस रामानुजनगर लाकर सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया गया है। उक्त कार्रवाई में वनरक्षक श्री राहुल साहू, वनरक्षक श्री सुनील कुमार एवं वन रक्षक श्री बिजेश्वर सिंह ठाकुर सम्मिलित रहे।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश