एकतरफा प्यार की सनक: युवती के रिश्ते की बात चली तो पूर्व मंगेतर ने ऑफिस पहुंचकर किया हमला
दिल्ली के पहाड़गंज में एक शख्स ने अपनी पूर्व मंगेतर पर जानलेवा हमला कर दिया. वह पहले युवती के ऑफिस में घुसा और खूब हंगामा किया. इसके बाद उसने युवती का हाथ पकड़ा और उसे घसीटते हुए ऑफिस से बाहर सड़क पर ले आया. फिर उसके साथ मारपीट करने लगा. तभी वहां से गुजर रही पुलिस की नजर उस पर पड़ गई. पुलिस ने तुरंत आरोपी को दबोचा और युवती की जान बचा ली.
दरअसल, पीड़िता की आरोपी के साथ सगाई हुई थी. लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी युवक कुछ काम नहीं करता और बेरोजगार है. ऐसे में युवती ने उससे 6 महीने पहले ही सगाई तोड़ दी थी. लेकिन ये बात युवक को पसंद नहीं आई थी. वह लगातार लड़की का पीछा करता रहा और उसे परेशान करता रहा था. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह उसे धमकी देता था.
लड़की के ऑफिस में घुसकर की मारपीट
अब आरोपी युवती के ऑफिस में घुस गया और उसके साथ मारपीट करने लगा. उसे घसीटकर बाहर लाया और चाकू से हमला करने ही वाला था. लेकिन गनीमत रही कि पुलिस ठीक टाइम पर पहुंच गई और सूझबूझ से जान बचा ली. आरोपी पीड़िता पर चाकू तान कर खड़ा था. मौके पर भीड़ लगी हुई थी. ऐसे में गश्त पर निकली पुलिस हाथापाई होते और भीड़ को देखकर वहां पहुंच गई.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान
पुलिस ने तुरंत युवक से स्थानीय लोगों की मदद से चाकू छीन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसे सगाई टूटने के बाद से ही परेशान कर रहा था. वह सोशल मीडिया पर भी उसे लगातार मैसेज करता था और तंग करता था.
जब मामले की जांच की गई तो सामने आया कि लड़की की शादी की बात किसी और लड़के से चल रही थी. इस बात से नाराज होकर आरोपी चाकू लेकर पीड़िता के ऑफिस पहुंच गया और उसे जान से मारने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की तत्परता से लड़की की जान बचा ली गई. अब पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने