युवा एकता परिषद की मध्यप्रदेश इकाई भंग
* 1 दिसंबर से चालू होगा बृहद सदस्यता अभियान
* 15 जनवरी को होगी 2026 की नवीन कमेटी की घोषणा
रीवा, विंध्य क्षेत्र का चर्चित व सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पित संगठन युवा एकता परिषद 'युवा आगाज' के संगठन प्रमुख पंडित सचिन शर्मा 'सूर्या' ने जारी विज्ञप्ति से माध्यम से बताया है की युवा एकता परिषद की वर्ष 2025 की मध्यप्रदेश इकाई को भंग कर दिया गया है,जिसके तहत कोई भी साथी पूर्व में दिए गए पद का उपयोग नहीं कर सकेगा। जबकि 1 दिसंबर से बृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा,जिसके लिए सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए जाएँगे। कार्यालयीन समय में हनुमत कांप्लेक्स,राजीव मार्ग मोड़,निराला नगर कार्यालय या सदस्यता प्रभारियों से सदस्यता फार्म प्राप्त कर सकते हैं जिसे 5 जनवरी तक भरकर जमा करना अनिवार्य है। तत्पश्चात 15 जनवरी को युवा एकता परिषद की वर्ष 2026 की नवीन कमेटी की घोषणा की जाएगी। इसके बाद युवा हुंकार कार्यक्रम के तहत नववर्ष मिलन समारोह एवं नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व के सक्रिय साथियों,समाज के सच्चे सेवकों,उत्कृष्ठ कार्य करने वाले साथियों को सम्मानित करते हुए वर्ष 2026 के नवीन कैलेंडर का विमोचन किया जाएगा। युवा एकता परिषद मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक मिश्रा बोस ने समय पर सदस्यता फार्म भरकर संगठन से जुड़ने हेतु प्रदेशभर के युवाओं से आह्वान किया है।


MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त