लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड कोच ने दी मयंक यादव की चोट के बारे में बड़ी अपडेट
लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने उभरते हुए तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट पर बड़ी अपडेट दी है। लैंगर ने कहा कि सही रिहैब से गुजरने के बावजूद युवा खिलाड़ी को उसी जगह पर सूजन आई है, जिसके चलते वो तीन सप्ताह तक क्रिकेट एक्शन से दूर रहे।
लैंगर ने साथ ही कहा कि मयंक यादव को स्कैन से गुजरना होगा। मयंक यादव ने पांच मैच बाहर बैठने के बाद लखनऊ टीम में वापसी की। मयंक के पेट के निचले भाग में सूजन है। इकाना स्टेडियम में मंगलवार को मयंक यादव ने 3.1 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट चटकाया। फिर वो मैदान से बाहर चले गए।
लैंगर ने क्या कहा
ऐसा लगता है कि मयंक यादव को उसी जगह सूजन आई है। उनका रिहैब सही तरह हुआ था। पिछले कुछ सप्ताह से वो बिना दर्द के गेंदबाजी कर रहे थे। वह अच्छी स्थिति में नजर आ रहे थे। उनका स्कैन होगा, जिससे आगे की स्थिति का पता चलेगा।
कप्तान ने ये बताया
लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने खुलासा किया कि मयंक यादव ने चौथे ओवर की पहली गेंद के बाद असहजता की शिकायत की। राहुल ने कहा, ''मैंने मयंक यादव से अब तक बातचीत नहीं की है। उन्हें कुछ दर्द महसूस हुआ तो उन्होंने कहा, थोड़ा दुख रहा है। मुझे लगा कि जोखिम उठाने की जरुरत नहीं है। वो अब भी युवा खिलाड़ी हैं। यहां सिर्फ गति की बात नहीं है। इस खेल में उन्होंने दिखाया कि तेज गेंद डालने के अलावा उनके पास और भी शैली हैं।''
राहुल ने आगे कहा, ''जितना ज्यादा वो खेलेगा, उतना ज्यादा सीखेगा कि कब किसको कैसी गेंदबाजी करनी है। इस समय हमने उन्हें आजादी दे रखी है कि वो अपनी गेंदबाजी का आनंद उठाएं और जैसी चाहे, वैसी गेंदबाजी करें।''
मयंक यादव का प्रदर्शन
मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अब तक तीन मैच खेले और छह विकेट लिए। उन्होंने पंजाब और आरसीबी के खिलाफ तीन-तीन विकेट चटकाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 अप्रैल को मयंक यादव एक ओवर करके मैदान से बाहर चले गए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी मयंक पूरा कोटा पूरा नहीं कर सके।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इतिहास रचा पीएम मोदी ने, सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में बने
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी