लिव-इन में रख शारीरिक शोषण किया
भोपाल। राजधानी में रहने वाले एक युवक ने कॉमन फ्रेंड के जरिये रायसेन की रहने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उसे रायसेन से भोपाल आकर रहने को कहा। पीड़िता जब भोपाल आ गई तब युवक ने उसे शादी का झांसा देते हुए लिव-इन में रख शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बीते दिनो आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार किया जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रायसेन
जिले की रहने वाली है, करीब एक साल पहले उसकी पहचान एक कॉमन फ्रेंड के जरिये अमीन अली नामक युवक से हुई थी। जल्द ही उनके बीच खासी दोस्ती हो गई। बाद में आरोपी ने युवती को नौकरी दिलाने का कहते हुए भोपाल आकर रहने को कहा। पीड़िता उसके कहने पर भोपाल आ गई, यहॉ अमीन ने उसे ऐशबाग इलाके में किराए का कमरा दिला दिया। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी और प्रेम-प्रसंग शुरु होने के बाद उसने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया। जुलाई 2024 में आरोपी काम के बहाने से युवती के कमरे पर पहुंचा और जल्द शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। इसके बाद आरोपी ने उसे लिव- इन में रख लिया और लगातार उसका दैहिक शोषण करने लगा। बाद में जब पीड़िता उससे शादी करने के संबध में बात करती तब वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टाल देता था। उसका बदला व्यवहार देख युवती ने उस पर जल्द शादी करने का दबाव बनाना शुरु किया तब आरोपी ने शादी करने से मना करते हुए दुरियां बना ली। इसके बाद पीड़िता ऐशबाग थाने जा पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय