‘सिर्फ क्रिकेट की बात करें’, सोलंकी ने चर्चा को मोड़ा'
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मैच के दौरान एक चौंकाने वाला पल देखने को मिला। मैच के दौरान मिड-इनिंग इंटरव्यू में अनुभवी कमेंटेटर हर्षा भोगले ने गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी से हल्की-फुल्की बातचीत शुरू की, लेकिन सोलंकी ने तुरंत बातचीत को क्रिकेट की ओर मोड़ दिया।
क्या था पूरा मामला?
भोगले ने मजाकिया अंदाज में सोलंकी से उनके 50वें जन्मदिन और उनकी फिटनेस को लेकर सवाल किया। यह एक हल्का-फुल्का सवाल था, जैसा कि लाइव प्रसारण में अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन सोलंकी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपको बताता हूं, हर्षा…आपको कुछ मौके मिल रहे हैं कुछ बातें उठाने के लिए मेरी तरफ से। क्यों न हम क्रिकेट पर ही टिके रहें और उन खिलाड़ियों की बात करें जो मैदान पर हैं?' भोगले ने भी इसे सहजता से लेते हुए जवाब दिया, 'बिल्कुल, हम ऐसा ही करेंगे। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद, विक्रम।'
सोशल मीडिया पर बंटी राय
यह बातचीत जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोगों ने सोलंकी की तारीफ की कि उन्होंने फोकस सिर्फ क्रिकेट पर रखा, जबकि कुछ को यह जवाब थोड़ा असहज लगा। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि सोलंकी ने विनम्र तरीके से भोगले को रोक दिया', वहीं कुछ फैंस ने भोगले का बचाव करते हुए कहा कि ऐसे हल्के-फुल्के सवाल मुकाबले को दिलचस्प बनाते हैं।
मैदान पर गुजरात का शानदार प्रदर्शन
जहां ऑफ-फील्ड यह घटना चर्चा में रही, वहीं मैदान पर गुजरात टाइटंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 164/8 रन ही बना सकी। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4/24 के आंकड़े दर्ज किए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने भी अहम विकेट लिए।
लखनऊ की बल्लेबाजी रही साधारण
लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत 18 रन ही बना सके। निकोलस पूरन भी लय में नहीं दिखे और धीमी पारी खेली। निचले क्रम से भी टीम को ज्यादा मदद नहीं मिली, जिससे बड़ा स्कोर नहीं बन सका।
गुजरात के लिए आसान लक्ष्य
165 रन के लक्ष्य को गुजरात ने तीन विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन ने 40 गेंद में 56 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने फॉर्म में लौटते हुए 37 गेंद में 60 रन बनाए। सुंदर 13 गेंद में 21 रन और राहुल तेवतिया आठ गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस
अंधविश्वास या साजिश? रहस्यमयी सामान मिलने से बढ़ी चिंता