खट्टर ने भाजपा को बताया दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी
कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बताया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर वर्ग के लोगों के शामिल होने से यह दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन गई है। कपिल कमल कार्यालय में भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 1984 में केवल दो सांसदों के साथ अपने गठन के बाद से, आज भाजपा देश में सबसे ज्यादा सांसदों और विधायकों वाली पार्टी बनकर उभरी है।
उन्होंने कहा, कि भाजपा की इस समय 17 राज्यों में सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। खट्टर ने यह भी कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का भाजपा का संकल्प है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 मार्च 2026)
उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी
रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग और प्राकृतिक व जैविक खेती को कर रहें प्रोत्साहित
विश्व वानिकी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
नवरात्रि पर जेलों में आध्यात्मिक माहौल, बंदियों को मिली विशेष सुविधाएं
रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न