केजरीवाल का हेल्थ का हवाला देकर जमान मांगने वाली याचिका खारिज
नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ा दी है। उन्हें आज कोर्ट के समक्ष वर्चुअली पेश किया गया। कोर्ट ने आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल द्वारा मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए 7 दिन की जमानत की मांग करने वाली अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इस बीच कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मेडिकल परीक्षण कराने का निर्देश दिया है। दिल्ली की सातों सीटों पर गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली। आप ने कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा था। जिसमें आप ने चार और कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन इस बार भी भाजपा ने सातों सीटों पर कब्जा कर लिया। सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए 10 मई को अंतरिम जमानत पर रिहा किया था और 2 जून को सरेंडर करने के कहा था। हालांकि केजरीवाल इस जमानत अवधि को सात दिन और बढ़ाना चाहते थे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI