केजरीवाल ने दीं 6 गारंटियां सुनीता ने इंडिया रैली में पढ़ा संदेश
नई दिल्ली । अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद 31 मार्च रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली हो रही है। पत्नी सुनीता के जरिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से 6 चुनावी गारंटियां भिजवाई। जिस के तहत फ्री बिजली, अच्छे स्कूल, अस्पताल के साथ - साथ सीएम ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की गारंटी दीं। अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद रविवार यानि 31 मार्च को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता एक साथ महारैली करने जुटे। इस अवसर पर सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सीएम का जेल से भेजा हुआ सदेंश पढ़ा। पत्नी सुनीता के जरिए अरविंद केजरीवाल ने जेल से 6 चुनावी गारंटियां भिजवाई। सुनीता ने कहा कि आज आपके अपने केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजा हैं। सुनीता ने सीएम का संदेश पढ़ने से पहले जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि मैं संदेश पढ़ने से पहले कुछ पूछना चाहती हूं, क्या प्रधानमंत्री ने मेरे पति को जेल में डालकर सही किया ? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे और ईमानदार आदमी हैं ? उन्होनें कहा कि बीजेपी रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, तो क्या कल अरविंद केजरीवाल जी को इस्तीफा दे देना चाहिए? सीएम के जेल से भेजे हुए संदेश में लिखा था मेरे प्यारे देशवासियों, मैं आपसे वोट नहीं मांग रहा हूं और ना ही किसी को हराने या जीताने के लिए कह रहा हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों से देश को महान बनाने की बात कर रहा हूं। आज भी हमारा देश गरीब क्यों है ? यहां जेल में बहुत समय सोचने को मिलता है। आज भारत माता दुखी हैं कराह रही हैं। आज जब लोग बिना इलाज के महंगाई में मर जाते हैं, बिजली कट लगते हैं तो भारत माता बेबस हो जाती हैं। उसके ऊपर कुछ लोग लच्छे दार बातें करते हैं, ऐसे लोगों से भारत माता को नफरत है। सुनीता केजरीवाल के जरिए अरविंद केजरीवाल ने ईडी हिरासत से 6 चुनावी गारंटियां भिजवाई। जिसमें लिखा था कि आओ मिलकर नया भारत बनाए, यहां सबको अच्छा इलाज मिलेगा, शिक्षा मिलेगी, 24 घंटे बिजली मिलेगी, एक ऐसा भारत होगा जहां दुनियाभर से लोग पढ़ने आएंगे। एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां नफरत नहीं होगी सबको न्याय मिलेगा। अगर आप इंडिया गठबंधन को मौका देते हैं तो मैं 6 गारंटी देता हूं।
पूरे देश में 24 घंटे बिजली
गरीबों को बिजली फ्री
पूरे देश में अच्छे स्कूल बनाएंगे
पूरे देश के मोहल्ला और जिलों में अच्छे अस्पताल बनाएंगे
किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर फसलों का दाम दिलाएंगे
दिल्ली के लोगों के अधिकार अन्य राज्यों की तुलना में कम है, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
सुनीता केजरीवाल ने केजरीवाल का संदेश आगे पढ़ते हुए सुनाया कि ये घोषणा करने से पहले मैंने अपने इंडिया गठबंधन की इजाजत नहीं ली क्योंकि जेल से संभव नहीं था। उम्मीद है किसी को आपत्ति नहीं होगी। 5 सालों में ये गारंटी पूरी करेंगे। इसके लिए पैसा कहां से आएगा ये भी हमने सोचा लिया है। जल्द बाहर आकर आपसे मिलूंगा- आपका अरविंद। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मेरे पति को आप सबका प्यार मिला है आगे भी देते रहिएगा। साथ ही सुनीता ने इंडिया गठबंधन को भी धन्यवाद कहा। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी शेर हैं ये इनको ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रख पाएंगे। मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल को इस जन्म में संघर्ष के लिए भेजा है।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान