नगर पालिका करेली ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 का किया सफल समापन
गांधी जयंती पर श्रमदान, माल्यार्पण और सम्मान समारोह के साथ नगर के 15 वार्डों में गूँजा स्वच्छता का संदेश
करेली। नगर पालिका परिषद करेली द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के प्रथम दिवस नगर के सिद्ध स्थान जगतजननी माता हरई माता मंदिर प्रांगण से साफ सफाई कर श्रमदान दिया और यह श्रमदान,विभिन्न स्वच्छता गतिविधि पूरे करेली शहर के 15 वार्डों में चला व वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया विभिन्न गतिविधि आयोजित की गई इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के समापन में कार्यक्रम किए गए।
जयप्रकाश वार्ड में श्रमदान
जयप्रकाश वार्ड में बसंत विहार कॉलोनी अंतर्गत पार्क की साफ सफाई की गई जिसमें जनप्रतिनिधि,पार्षद,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित सभी कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण
निरंजन चौक गांधी कांप्लेक्स में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पमूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और स्वदेशी वस्तु जागरूकता की शपथ ली गई।
नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम
नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा "17 सितंबर प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से महात्मा गांधी जी के जयंती तक यह अभियान चला प्रत्येक वार्ड में साफ सफाई की गई हम स्वयं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें तभी हमारा शहर नंबर एक बनेगा इसके लिए नगर पालिका व नागरिकों के संयुक्त प्रयास से यह कार्य जारी है गांधी जी और शास्त्री जी के विचार को आत्मसार कर हमें आगे बढ़ना चाहिए
गांधी जी के विचार थे स्वच्छ वातावरण व स्वदेशी से स्वावलंबन के विचार को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं गांधी जी के विचार चाहे स्वच्छता हो,समरसता हो,सभी को आगे बढ़ाना है।"
तत्पश्चात स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लेने वाली शैक्षणिक संस्थाओं कारमेल स्कूल बेस्ट टू आर्ट,संदीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जागरूकता रैली,पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चित्रकला रंगोली तथा जीव कल्याण दुर्गा मंडल लक्ष्मी नारायण वार्ड क्लीन ग्रीन उत्सव के तहत सभी को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया उसके पश्चात स्वास्थ्य शाखा में कार्यरत चरण लाल मेट का विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया मंच संचालन रजत चौहान ने किया आभार नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर के द्वारा किया गया।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल की पूज्यनीय माताजी के स्वर्गवास उपरांत 2 मिनट का मौन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
*जनप्रतिनिधि,अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे
उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित रामस्नेही पाठक,जिला उपाध्यक्ष शंकर चौधरी,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी,महामंत्री कृपाल सिंह सोहेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर,नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता नेमा, खालिक कुरैशी,ज्योति जैन,ज्योति सोनी,संदीप सिंह ममार,रजत चौहान,सत्य प्रकाश साहनी,अरुण झारिया,कैलाश रघुवंशी, अनुज ममार,सतीश जैन, आशीष दुबे,संजय शर्मा, राकेश सोनी,राकेश बड़कुर,सुनील सोनी, प्रखर दुबे,प्रज्ञा लुनावत,दीपा आनंद,दिनेश अग्रवाल,रानी ओसवाल,गुड्डू भसीन,योगी माते,नितिन जैन,शिवम दुबे सहित सभी जनप्रतिनिधि नागरिक गण सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई