खाडी के देशों में 1 करोड़ भारतीयों की नौकरी खतरे में
नई दिल्ली । पश्चिम एशिया के देशों में जो भारतीय काम कर रहे हैं। उनकी नौकरी खतरे में पड़ती हुई नजर आ रही है। इजराइल और हमास युद्ध की विभीषिका अब पश्चिम एशियाई देशों तक पहुंच गई है। ईरान, इराक, तुर्की जैसे देशों में भारतीय बड़ी संख्या में नौकरी कर रहे हैं। जिस तरह के हालात बन गए हैं। उसमें तृतीय विश्व युद्ध की आशंका बन गई है। अमेरिका ने समुद्र में अपने दर्जनों युद्ध पोत उतार दिए हैं। जिस तरह के हालात वहां पर बन गए हैं। युद्ध के पहले भारतीयों की नौकरी भी खतरे में पड़ गई है। जान बचाने के लिए प्रवासी भारतीय वहां से भाग रहे हैं। ईरान से लेबनान जाने वाली कानवाई पर इजरायल ने हमला कर दिया है।इसमें कई गाड़ियां जल गई हैं। समान जलने और कई लोगों के मरने की खबर है। इजराइल का कहना है,कि इसमें हथियार ले जाए जा रहे थे। इसके बाद से प्रवासी भारतीयों में दहशत फैल गई है। वह किसी तरह से वहां से निकलने की तैयारी कर रहे हैं। तृतीय विश्व युद्ध की आशंका से एक करोड़ भारतीयों की जान संकट में पड़ गई है।

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना
भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर
ग्राफ्टेड बैंगन की उन्नत खेती से अमृत बंजारे की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल पटेल
शरीर की साधना का अद्भुत खेल है बॉडी बिल्डिंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव