जेएनयू छात्र संघ ने परिसर में वेब सीरीज की शूटिंग का किया विरोध
नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शनिवार को छात्र संघ ने एक वेब सीरीज की शूटिंग का विरोध किया है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि उसने परिसर में शूटिंग की अनुमति दे दी है। भारत में आपातकाल विषय पर बन रही एक वेब सीरीज की इस समय जेएनयू परिसर में शूटिंग चल रही है। जेएनयू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर परिसर में प्रशासनिक ब्लॉक के पास हो रही एक फिल्म की शूटिंग का विरोध किया है।
छात्र संघ ने फिल्म की शूटिंग का विरोध करते हुए इसे विश्वविद्यालय क्षेत्र का व्यावसायीकरण करार दिया है और यह जानने की मांग की है कि जब छात्रों को वहां विरोध करने से रोक दिया है तो प्रशासनिक ब्लॉक में फिल्म बनाने की अनुमति क्यों दी गई।
वेब सीरीज की निर्माण टीम के एक सदस्य प्रोडक्शन मैनेजर अमर का कहना है कि ‘‘जब हम प्रशासन ब्लॉक के पास सीरीज के एक दृश्य का फिल्मांकन कर रहे थे तो छात्रों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हो गया और व्यवधान डालने लगा। उन्होंने निर्देशक सुधीर मिश्रा के साथ मारपीट भी की और हमारी टीम के खिलाफ अपशब्द कहे। हमें शूटिंग रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा।’’ सुधीर मिश्रा ने इस घटना को लेकर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
प्रोडक्शन मैनेजर के अनुसार, निर्देशक ने विरोध करने वाले छात्रों के साथ बातचीत करने और उन्हें समझाने की कोशिश की कि वेब सीरीज विश्वविद्यालय के खिलाफ नहीं है। हालांकि, छात्र शूटिंग में बाधा डालते रहे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष धनंजय ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा, ‘‘ हम वेब सीरीज या उसकी टीम के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन, हम विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी तरह का व्यावसायीकरण नहीं होने देंगे। धनंजय ने प्रशासन से शूटिंग की इजाजत देने के लिए लिए गए पैसे लौटाने की मांग भी की।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में