आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान तुर्की के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर
वियनतियाने। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर आसियान की बैठकों में शामिल होने गए हैं। दोनों नेताओं ने आसियान की बैठकों के इतर मुलाकात की। जयशंकर ने एक्स पर लिखा-वियनतियाने में आसियान की बैठकों के इतर तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान के साथ मुलाकात की।
उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा-लाओ पीडीआर के शोधार्थियों से बातचीत करके प्रसन्नता हुई, जिनमें छह भिक्षु भी शामिल हैं, जो कार्यक्रमों के तहत अध्ययन के लिए भारत की यात्रा कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि भारत-लाओस शिक्षा साझेदारी और क्षमता निर्माण की दिशा में काम हो रहा है, जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वियनतियाने में आर्ट ऑफ लिविंग चैप्टर द्वारा विकसित लाओ भाषा में कॉमन योग प्रोटोकॉल की शुरुआत करते हुए खुशी हो रही है।
इससे पहले जयशंकर ने लाओस के पीएम सोनेक्सी सिपांडोन से मुलाकात की और इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में भारतीय नागरिकों की तस्करी का मुद्दा उठाया। दोनों नेताओं ने रक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विकास साझेदारी एवं सहयोग पर भी बातचीत की।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
देश में गैस संकट के बीच IOCL ने ईरान के साथ व्यापार बढ़ाया
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईपीएल का दूसरा चरण: बीसीसीआई ने लीग मैचों और प्लेऑफ की जानकारी दी
A350 विमान में तकनीकी समस्या, एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट वापस दिल्ली
आंध्र प्रदेश बस हादसे पर शोक की लहर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने की सहायता की घोषणा