राफा क्रॉसिंग के फलस्तीनी हिस्से पर इजरायली बलों का कब्जा
इजरायली बलों ने राफा क्रॉसिंग के फलस्तीनी हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। इजरायल के आर्मी रेडियो ने मंगलवार को इसका दावा किया है। पुष्टि के लिए इजरायली सेना जल्द ही एक बयान भी पब्लिश करेगी। बता दें कि राफा क्रॉसिंग, दक्षिणी गाजा में मिस्र की सीमा पर है।
इससे एक दिन पहले यानी 6 मई को इजरायली सेना ने कहा था कि वह किसी भी वक्त राफा पर हमला बोल सकता है, जिसको देखते हुए सोमवार को इजरायली बलों ने फलिस्तीनियों से पूर्वी राफा को खाली करने का निर्देश दिया था।बता दें कि यहां दस लाख से अधिक युद्ध-विस्थापित फलिस्तीनियों ने शरण लिया हुआ है।
राफा को हराए बिना जीत असंभव
गौरतलब है कि, हमास के खिलाफ अपने युद्ध के सात महीनों में, इजरायल ने राफा में घुसपैठ शुरू करने की कई बार धमकी दी है। इजरायली सेना का मानना है कि राफा में हजारों हमास लड़ाकों और संभावित रूप से दर्जनों बंधकों को शरण में रखा गया है। सेना का मानना है कि राफा को हराए बिना जीत असंभव है।

संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इतिहास रचा पीएम मोदी ने, सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में बने
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
NIA की कार्रवाई: लाल किला विस्फोट मामले में कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी