सेंट स्टीफंस कॉलेज और स्कूल परिसर की गहन तलाशी जारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सेंट स्टीफंस कॉलेज और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने एहतियातन दोनों परिसरों को खाली करवाया और तलाशी अभियान शुरू किया, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
पिछले दिन भी मिले थे धमकी भरे ईमेल:
सोमवार को भी दिल्ली के तीन स्कूलों — दो सीआरपीएफ स्कूल और नेवी चिल्ड्रन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो जांच के बाद फर्जी निकली। पुलिस ने उस दिन भी सघन तलाशी ली थी लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
द्वारका DCP अंकित सिंह और रोहिणी DCP राजीव रंजन ने घटनाओं को अफवाह करार देते हुए कहा कि कोई खतरा नहीं है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।
जनता से अपील:
दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। साथ ही आश्वासन दिया है कि हर इनपुट की गहनता से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में भी दिल्ली के कई स्कूलों को इसी तरह की बम धमकियों से जूझना पड़ा था, जो बाद में फर्जी निकली थीं।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने