22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
इंदौर| मिडिल-ईस्ट एशिया में शुरू हुए युद्ध के बीच यूएई में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका लगा है. एयर इंडिया ने शारजाह- इंदौर-शारजाह में फ्लाइट को 22 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया है. कंपनी ने वेबसाइट से भी इन उड़ानों को हटा दिया है. इसके कारण इंदौर समेत पूरे प्रदेश के उन लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं, जो दुबई में फंस गए हैं |
80 हजार से एक लाख तक पहुंचा किराया
एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर-शारजाह फ्लाइट 28 फरवरी से रद्द की गईं थीं. अब इसके संचालन पर 22 मार्च तक रोक लगा दी गई है. इसलिए लोग 23 मार्च से बुकिंग कराने में जुटे हुए हैं. हालांकि मौजूदा हालातों को देखते हुए अभी भी फ्लाइट की बुकिंग हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में दुबई से भारत के तमाम शहरों में टिकट बुक करने के लिए किराया काफी बढ़ गया है. दुबई से मुंबई होते हुए इंदौर आने वाली टिकटों के लिए 80 हजार से एक लाख रुपये तक का किराया वसूला जा रहा है |
सोमवार को 4 उड़ानें रद्द की गईं
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर सोमवार को यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दरअसल स्टार एयर ने ने मुंबई और गोंदिया से आने और जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया था. जिसके कारण सोमवार को यात्रियों को काफी परेशानी हो गई. जो उड़ानें रद्द हुईं उनमें शाम 5:50 बजे मुंबई से इंदौर आकर 6:20 बजे गोंदिया जाने वाली, गोंदिया से रात साढ़े 9 बजे इंदौर आकर फिर रात 10 बजे मुंबई वापस जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं. कंपनी ने उड़ानों को रद्द करने के बीच ऑपरेशन कारण बताए हैं. हालांकि फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई. बल्कि उन्हें रिफंड और रि-बुकिंग करने का ऑप्शन दिया गया |
एयरपोर्ट पर डामर पिघलने की घटना सामने आई
मंगलवार को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट रनवे का डामर पिघलने का मामला सामने आया था. हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों को जैसे ही डामर (बिटुमेन) पिघलने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन ही उड़ानों का संचालन रोक दिया. इसके बाद मरम्मत का काम करवाया गया. इस दौरान 20 मिनट तक उड़ानों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया |


शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में नकली पनीर का कारोबार, खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप