इंदौर में हत्या की वारदात, कार के अंदर पुजारी की गोली मारकर हत्या
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. महालक्ष्मी नगर इलाके में एक कार से मंगलवार (27 जनवरी) को पुजारी का शव मिला. ऐसा बताया जा रहा है कि कार का दरवाजा अंदर से लॉक थी. पुलिस ने कांच तोड़कर दरवाजा खोला. घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है, मामले की जांच जारी है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
खजराना पुलिस को सूचना मिली थी कि महालक्ष्मी नगर के एक सूनसान इलाके में एक कार खड़ी है. इसमें एक शव है. पुलिस ने तहकीकात में पाया कि शव एक मंदिर के पुजारी सतीश शर्मा (36 साल) का है. पुजारी के सिर में गोली लगी हुई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराजा यशवंत राव होलकर अस्पताल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक सतीश शर्मा लसूड़िया मोरी स्थित एक मंदिर में पुजारी थे. परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जो साथ में ही रहते हैं।
पुजारी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सोमवार (26 जनवरी) देर शाम पूजा सामग्री खरीदने के लिए पाटनीपुरा जाने के लिए निकले, लेकिन फिर लौटकर वापस नहीं आए।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 11 बजे रिश्तेदारों के पास पुजारी सतीश शर्मा का फोन आया. इसके बाद सभी ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सतीश शर्मा ने खुद को गोली मारी या उन पर किसी ने हमला किया।
लड़की से दोस्ती, परिवार में तनाव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुजारी सतीश शर्मा की एक लड़की से दोस्ती थी. इसकी वजह से परिवार में तनाव रहता था. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को भी पुजारी की लड़की से बात हुई थी. पुलिस का कहना है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं लड़की ब्लैकमेल तो नहीं कर रही थी।

बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान
ज्वाइंट ऑपरेशन में सफलता: जैश और ISIS से जुड़े दो आतंकवादी पकड़े, बड़ा धमाका टला
दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई: राजेंद्र भारती मामले में विवेक तन्खा संभालेंगे पक्ष
बंगाल चुनाव में BJP का बड़ा दांव, मोदी-योगी समेत 40 स्टार प्रचारक मैदान में
मध्य प्रदेश में बिगड़ा मौसम: आज 24 जिलों में चेतावनी, कल से नया सिस्टम करेगा असर
क्या बंगाल में मोदी मैजिक फिर चलेगा? BJP की माइक्रो प्लानिंग किन सीटों पर करेगी असर