इंग्लैंड पहुंची भारतीय टेस्ट टीम....
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच गई। खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा की याद आ गई। उन्होंने कहा कि गार्डेन में घूमना याद आएगा।
भारत 20 जून से शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड पहुंच गया है। मुंबई में फ्लाइट पकड़ते समय एक फैंस ने ऋषभ पंत से पूछा कि क्या वह इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा को मिस करेंगे या नहीं। पंत ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वह दौरे पर 'गार्डेन में घूमना' मिस करेंगे।
पंत ने रोहित को किया याद
दरअसल, पंत ने रोहित शर्मा की इंग्लैंड के खिलाफ 2024 टेस्ट सीरीज से जुड़ी मजेदार याद दिलाई, जहां उन्होंने युवा भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर सुस्ती बरतने के खिलाफ चेतावनी दी थी। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में पिछले ढाई साल से भारत की अगुआई कर रहे रोहित ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
गिल बने नए कप्तान
इसके चलते चयनकर्ताओं ने रोहित की जगह शुभमन गिल को भारतीय टीम का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, ऋषभ पंत को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
विदिशा की सड़क पर ड्रामा: चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी