भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर कंसास से कांग्रेस के लिए लड़ रहे चुनाव
भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर प्रशांत रेड्डी कंसास के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट अभी डेमोक्रेट शारिस डेविड्स के पास है, जो लगातार तीन बार चुने गए हैं। रेड्डी रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार हैं। कंसास में छह अगस्त को प्राइमरी चुनाव होने हैं। उससे पहले स्पीकर माइक जॉनसन सहित रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चेन्नई में जन्मे डॉक्टर का समर्थन किया है।रेड्डी ने कहा, मैंने एक आप्रवासी के रूप में अमेरिका के सपने को जिया है और अपना जीवन इस देश की सेवा में बिताया है, जिसने मुझे सब कुछ दिया है। मैं जीवनभर समस्याओं के पीछे भागता रहा हूं। चाहे कैंसर मरीजों की सेवा करना हो या जब मैं 9/11 के बाद वायु सेना रिजर्व में एक अधिकारी के रूप में सेवा करना हो, मैंने हमेशा समाधान का हिस्सा बनने की कोशिश की है।रेड्डी को कांग्रेसनल लीडरशिप फंड का समर्थन हासिल है। इस लीडरशिप में स्पीकर माइक जॉनसन भी शामिल हैं। कांग्रेसनल लीडरशिप फंड ने कहा, डॉक्टर प्रशांत रेड्डी अमेरिकी सपने को जीते हैं। वह अमेरिका आए और उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में वायु सेना के रिजर्व में काम किया। कांग्रेस (संसद) के लिए दौड़ से पहले डॉक्टर रेड्डी लैबकॉर्प में एंटरप्राइज ऑन्कोलॉजी के ग्लोबल हेड थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इतिहास रचा पीएम मोदी ने, सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में बने
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी