ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी भारी पड़ी
पोकभान गिरफ्तार, हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
रीवा। सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले मनीष पटेल उर्फ पोकभान को ब्राह्मण समाज की बेटियों पर कथित अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। मामले में बढ़ते विरोध और सामाजिक आक्रोश के बीच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया। कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी देखी जा रही है। समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। समाजसेवी पंडित सतीश चौबे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकप्रियता और सस्ती वाहवाही के लिए समाज विशेष की बेटियों और महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान केवल सामाजिक माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं और वर्ग विशेष के बीच वैमनस्य फैलाते हैं।

पंडित सतीश चौबे ने कहा कि कलाकारों और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को यह समझना होगा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ किसी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं होता। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।
वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ
संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्री सारंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
सुशासन तिहार के माध्यम से घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा
नवाचार से समृद्धि की ओर बढ़ रहे कृषक गोपाल पटेल