देश के इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भीषण गर्मी के बाद अब दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, वर्षा के कारण उमस वाली गर्मी का दौर अभी भी जारी है। दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ सुबह का मौसम काफी सुहावना बना रहा, लेकिन दिन होते ही धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों को परेशानी भी हुई।वहीं, बात करें मौसम विभाग की तो अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , पंजाब और हरियाणा , राजस्थान , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , गोवा , गुजरात , महाराष्ट्र, चंडीगढ़ , दिल्ली , जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में जमकर बारिश होगी। वहीं, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बादल गरजेंगे।
पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई। वहीं, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना में भी जमकर बारिश हो रही है।उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 5 से 7 जुलाई तक जमकर बारिश होगी।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट