दिल्ली चुनाव में अवैध विदेशी नागरिकों की धरपकड़, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार
दिल्ली चुनाव की तैयारियों के दौरान कई मुद्दों में से एक था, दिल्ली में अवैध रूप से रहे प्रवासियों का. तब भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार को दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों लेकर घेरा था. उसी दौरान उपराज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई होनी शुरू हो गई. 5 फरवरी के चुनाव से पहले कम से कम 33 बांग्लादेशियों को पकड़ कर डिपोर्ट कर दिया जा चुका था, कइयों को गिरफ्तार कर डिंटेंशन सेंटर भेजा गया. भाजपा की सरकार बन जाने के बाद भी दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान बांगलादेशी नागरिक साजल मियां और मोहम्मद अली के रूप में हुई है. ये अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे. भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, अब उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है. पुलिस के सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों बांगलादेशी नागरिक अपने वीजा की वैधता समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रहने का कार्य किया था.
2 बांग्लादेशी पंजाबी बाग से पकड़ गए
भारत में अवैध रूप से रह रहे अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ सरकार और पुलिस प्रशासन का एक्शन जारी है. वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि दो बांगलादेशी नागरिक साजल मियां और मोहम्मद अली पंजाबी बाग इलाके में रह रहे हैं. जांच में यह सामने आया कि दोनों नागरिक कामकाजी वीजा पर भारत आए थे, लेकिन अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. दोनों को गिरफ्तार किया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत एक को डिपोर्ट कर दिया गया, जबकि दूसरे को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया.


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश