भारतीय वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत ने अमेरिकी एफ-15ईएक्स ईगल-2 फाइटर जेट उड़ाया
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 9 अप्रैल को नेवादा में नेलिस एयर फ़ोर्स बेस के अपने दौरे के दौरान, बोइंग एफ-15ईएक्स ईगल-2 फाइटर जेट में अमेरिकी वायु सेना के मेजर मैथ्यू बेन्सन के साथ उड़ान भरी, जो 85वीं टेस्ट और मूल्यांकन स्क्वाड्रन के पायलट हैं। इस उड़ान ने भारतीय वायु सेना प्रमुख को अमेरिका के बेड़े में मौजूद सबसे उन्नत फाइटर प्लेटफॉर्म में से एक को करीब से देखने का मौका दिया, यह प्लेटफॉर्म हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हवाई श्रेष्ठता बनाए रखने और अभियानों में सहायता करने में अहम भूमिका निभाता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एफ-15ईएक्स ईगल-2 अमेरिका के प्रमुख हवाई श्रेष्ठता फाइटर का नवीनतम संस्करण है, जिसे अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सहयोगात्मक रक्षा के लिए जरुरी प्लेटफार्म में से एक मानता है। यह उड़ान एयर चीफ मार्शल सिंह की नेलिस एयरफार्स बेस की बड़ी यात्रा का हिस्सा थी; यह बेस अमेरिका एयर फ़ोर्स के लिए एडवांस्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग और ऑपरेशनल टेस्टिंग का एक अहम केंद्र है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस अनुभव से भारतीय एयर चीफ को विमान की क्षमताओं और आधुनिक हवाई युद्ध में उसकी भूमिका को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला।
इस यात्रा के दौरान सिंह ने अमेरिकी एयर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की, जिनमें अमेरिकी एयर फ़ोर्स वॉरफ़ेयर सेंटर के कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल डेविड सी एपरसन भी शामिल थे। एयर कमोडोर यशपाल सिंह नेगी भी आईएएफ प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। बातचीत का मुख्य जोर दोनों वायु सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास के अवसरों को बढ़ाने और आधुनिकीकरण के प्रयासों में तालमेल बिठाने पर रहा। इन चर्चाओं में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच आपसी तालमेल को और मज़बूत बनाने की जरूरत पर भी ज़ोर दिया गया।

युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव