मरीज की मौत के लिए अस्पताल जिम्मेदार
नई दिल्ली । दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने हाल ही में सर गंगाराम अस्पताल और उसके पांच डॉक्टरों को लापरवाही का दोषी ठहराया। इसके साथ उन्हें मरीज के परिजनों को मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। मरीज ने 2015 में अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया था। याचिकाकर्ता ने अस्पताल और उसके डॉक्टरों की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया था। आयोग ने अपने फैसले में कहा, हमारा मानना है कि अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने मरीज की देखभाल करने और उन्हें उचित इलाज देने में लापरवाही बपती है। न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल (अध्यक्ष) की अध्यक्षता वाली पीठ ने बसंत लाल शर्मा द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर अस्पताल और डॉक्टरों को शारीरिक पीड़ा के लिए 5 लाख 10 हजार रुपये, मानसिक परेशानी के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये और मुकदमेबाजी खर्च के लिए 90 हजार रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। आयोग ने यह राशि अगले दो महीने में चुकाने को कहा है। आयोग ने कहा, एक डॉक्टर के कुछ कर्तव्य होते हैं। वह रोगी की देखभाल करता है और उसे उचित सलाह एवं परामर्श देता है। इनमें से किसी भी कर्तव्य के उल्लंघन पर रोगी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। आयोग ने अपने फैसले में कहा कि यहां यह टिप्पणी करना महत्वपूर्ण है कि सभी डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ को मरीज की बीमारी से निपटने के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ